फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   कोल व्यवसाई से मांगी पांच लाख रुपये की फिरौती

कोल व्यवसाई से मांगी पांच लाख रुपये की फिरौती

Wed, 20 Jun 2018 01:03 AM IST
Updated Wed, 20 Jun 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
कोल व्यवसाई से मांगी पांच लाख रुपये की फिरौती

विज्ञापन
दुलहीपुर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के चंधासी कोल मंडी में कोयला व्यवसायी राजेंद्र पटेल से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला मंगलवार को सामने आया। व्यवसायी के अनुसार रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई है। घटना के बाद से कोल व्यवसायी का परिवार दहशत में है। व्यवसायी ने मुगलसराय कोतवाली में तहरीर देकर पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है।
मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के कुंडा खुर्द निवासी राजेन्द्र पटेल का चंधासी कोल मंडी में कोयले का कारोबार है। राजेन्द्र के अनुसार मंगलवार की सुबह लगभग आठ बजे उनके मोबाइल पर एक काल आई। फोन उठाने पर काल करने वाले ने उनसे पांच लाख रुपये देने की मांग की। इस पर जब उन्होंने रुपये देने से इंकार कर दिया तो फोन करने वाले व्यक्ति ने रुपये नहीं देने के एवज में जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद फोन कट गया। पहले तो व्यवसायी ने इसे किसी शरारती तत्व की हरकत समझकर नजरअंदाज कर दिया। लेकिन कुछ देर बाद उसकी नंबर से एक बार फिर से काल आई। इसपर जब उन्होंने फोन उठाया तो बदमाश ने धमकी देते हुए कहा कि रुपये नहीं देने पर उसे और उसके पुत्र को जान से मार देंगे। अब राजेंद्र सहम गए और उसने फोन काट दिया। व्यवसायी के अनुसार उसी नंबर से उसके मोबाइल पर कई बार फिर से काल आया लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। घटना के बाद व्यवसायी ने मुगलसराय कोतवाली में तहरीर देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। सीओ सदर प्रदीप सिंह चंदेल के बताया कि जिस नंबर से व्यवसायी के मोबाइल पर फोन आया था उसकी काल डिटेल खंगाली जा रही है।
विज्ञापन


मुगलसराय। जिले में रंगदारी मांगने की बढ़ती घटनाओं से व्यापारियों, उद्यमियों में दहशत है। दो माह के भीतर तीसरी बार रंगदारी मांगने का मामला सामने आने से व्यवसायी सहमें हुए है। इसमें एक घटना अलीनगर थाना क्षेत्र व दो घटनाएं मुगलसराय कोतलवाली क्षेत्र की हैं। अपराध पर अंकुश लगाने के लिए अपराधियों की धर पकड़ के लिए स्वाट टीम और तेज तर्रार दरोगाओं की टीम लगाई गई है मगर अपराध में कमी नहीं आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलीनगर थाना क्षेत्र के इंडस्ट्रीयल एरिया फेज वन में 15 अप्रैल 2018 को विजय ट्रांसपोर्ट के कार्यालय पर गोली चलाकर लाखों रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। इसमें बाबर गैंग का नाम पहली बार सामने आया था। घटना के बाद पुलिस ने शुरूआती दौर में मामले को हल्के में लिया था लेकिन बाद में दबाव बढ़ने पर पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए बाबर गैंग के चार सदस्यों को पकड़कर जेल भेज दिया। घटना में सामने आया कि पूरा नेटवर्क गाजीपुर, देवरिया और बनारस की जेल में बैठे अपराधी संचालित कर रहे हैं। इसके बाद जिले में दूसरी बड़ी घटना 19 मई को मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रेलवे के मालगोदाम में प्राइवेट कंपनी टुआमैन के टेक्निकल हेड की हत्या की हुई। इसमें भी सामने आया कि पूरा प्रकरण रंगदारी से जुड़ा है। इसमें पुलिस ने पांच बदमाशों को पकड़कर जेल भेज दिया। दोनों घटनाओं में पुलिस ने भले ही बदमाशों को पकड़कर जेल भेज दिया हो लेकिन रंगदारी मांगने की घटनाएं लगातार होने से लोगों में दहशत है। रंगदारी की तीसरी घटना मंगलवार को सामने आई। जब मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के कोल व्यवसायी राजेंद्र पटेल से पांच लाख रुपये की मांग की गई है। रुपये नहीं देने पर बदमाश ने व्यवसायी को जाने से मारने की धमकी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed