{"_id":"5afc87bd4f1c1bcf408b5d8b","slug":"51526499261-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से टकराई टाटा सूमो, सात घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेड़ से टकराई टाटा सूमो, सात घायल
Updated Thu, 17 May 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चकिया। कोतवाली क्षेत्र के सोनहुल गांव के पास चकिया-मुगलसराय मार्ग पर तेज रफ्तार टाटा सूमो ड्राईवर को झपकी लगने के कारण सड़क के किनारे नीम के पेड़ से टकरा गई। इस दुर्घटना में कोतवाली क्षेत्र के दिरेहूँ गांव के एक ही परिवार के सात लोग घायल हो गए। घायलों को चकिया जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती किया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।
दिरेहूँ गांव के एक ही परिवार के लोग लेवा मोड़ के पास किसी गांव में शादी समारोह में सम्मिलित होने के लिए गए थे। जहां से टाटा सूमो से वापस आ रहे थे कि बुधवार की दोपहर तीन बजे सोनहुल गांव के पास ड्राइवर को झपकी आ गई और अनियंत्रित होकर गाड़ी सड़क के किनारेनीम के पेड़ से टकरा गई। इसमें सूमो सवार बृजेश (25), मितू (16), अंशिका (12), शशिकला (14), अजय (14), मुन्नीलाल (45), जूली (12) घायल हो गए। घायलों को जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया। दुर्घटना की सूचना पर सीओ कुंवर प्रभात सिंह तथा कोतवाल अश्वनी चतुर्वेदी ने भी अस्पताल जाकर घायलों का हालचाल जाना।