{"_id":"5adf81fe4f1c1b82028b63b8","slug":"51524597246-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों की अंधाधुंध फायरिंग से गांव में दहशत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों की अंधाधुंध फायरिंग से गांव में दहशत
Updated Wed, 25 Apr 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नियामताबाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के कठौड़ी गांव में सोमवार की रात दो बाइक से आए पांच बदमाशों ने पुलिस को चुनौती देते हुए अंधाधुंध फायरिंग की। इस दौरान गोलियां एक दुकान व गुमटी के गेट पर जा लगी। गोलियों की आवाज सुनकर गांव में दहशत फैल गई। इसके बाद बदमाश असलहा लहराते हुए धपरी गांव की ओर भाग गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई।
ग्रामीणों के अनुसार सोमवार की रात करीब दस बजे दो बाइक पर पांच युवक असलहा लहराते हुए गांव में आए। जहां उन्होंने सबसे पहले मुहम्मदपुर गांव स्थित अहीरा बाबा मंदिर के समीप बसंतू की मड़ई निवासी मुकेश यादव की बंद दुकान के शटर पर फायरिंग की। इसके बाद बदमाश गाली देते हुए कठौड़ी निवासी हनीफ के टेंट हाउस की दुकान पर पहुंचे। जहां फायरिंग करने के बाद रवि कुमार के पान की दुकान पर फायरिंग कर दुकान बंद करने की धमकी देते हुए आगे बढ़ गए। बदमाशों ने एनुल अंसारी, सुदामा यादव व पूर्व ग्रामप्रधान ड्राइवर यादव की दुकान पर भी फायरिंग की। इस दौरान एक गोली ड्राइवर यादव के दुकान के बाहर लगे एस्बेस्टस की शीट को पार करते हुए निकल गई। अंत में मोलई बिंद की दुकान के पास फायरिंग करते हुए बदमाश धपरी गांव की ओर भाग गए। फायरिंग की घटना के बाद क्षेत्र में फैली दहशत के चलते अन्य दुकानदार अपनी-अपनी दुकानें बंद करके वहां से निकल गए। बाद में ग्रामीणों ने इसकी सूचना 100 नंबर पर पुलिस को दी। सूचना पाकर अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक अतुल नारायन सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। थाना प्रभारी ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।