फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   ट्रक के धक्के से पैदल सड़क पार कर रहे एक की मौत

ट्रक के धक्के से पैदल सड़क पार कर रहे एक की मौत

Sun, 26 Nov 2017 12:42 AM IST
Updated Sun, 26 Nov 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
ट्रक के धक्के से पैदल सड़क पार कर रहे एक की मौत

विज्ञापन
सैयदराजा। थाना क्षेत्र के बरठी कमरौर गांव के समीप शनिवार की सुबह साढ़े दस बजे ट्रक के धक्के से पैदल सड़क पार कर रहे वार्ड नंबर दो शास्त्री नगर निवासी पप्पू डोम (40) की मौत हो गई। पप्पू किसी काम से घर से नौबतपुर गया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

शास्त्री नगर निवासी पप्पू मेहनत मजदूरी कर अपना और परिवार का पेट पालता था। बुधवार की सुबह वह पैदल ही किसी काम से नौबतपुर के लिए निकला था। वह बरठी कमरौर के पास पहुंचा था तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने धक्का मार दिया। इससे मौके पर ही पप्पू की मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर भागने लगा लेकिन लोगों ने उसे पकड़ लिया। घटना के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर जाम की स्थिति हो गई। सूचना पाकर परिवार के सदस्य भी मौके पर पहुंच गए । सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं ट्रक को कब्जे में लेकर थाने ले आई और आगे की कार्रवाइ में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed