फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   दुकानों से 93 हजार नकद त्था 20 हजार की शराब चोरी

दुकानों से 93 हजार नकद त्था 20 हजार की शराब चोरी

Fri, 15 Mar 2019 01:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
दुकानों से 93 हजार नकद त्था 20 हजार की शराब चोरी

विज्ञापन

चंदौली। हौशला बुलंद चोरों ने बुधवार की सदर कोतवाली क्षेत्र के तीन शराब की दुकानों को निशाना बनाया। जहां वे 93 हजार की नकदी सहित 20 हजार की कीमत शराब पर हाथ साफ करके चलते बने। भुग्तभोगियों की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

सदर कोतवाली के बर्थरा के पास योगेंद्र सिंह की लाइसेंसी शराब की दुकान है और ठीक इसके बगल में चुनचुन सिंह की देशी शराब का ठेका है। बुधवार की रात दोनो दुकानों के सेल्स मैन दुकान बंद करके घर चले गए। गुरुवार की सुबह दुकान पहुंचने पर ताला टूटा देख सेल्समैनों का माथा ठनक गया। अंदर जाकर देखा तो अग्रेजी शराब की दुकान में रखे 60 हजार तथा देशी ठेके के कैश बाक्स से 33 हजार नकद गायब थे। भुग्तभोगियों ने कोतवाली पहुंच पुलिस को चोरी के घटना के संबंध में तहरीर दी। वहीं क्षेत्र के नवहीं स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान भी बुधवार की रात चोरों के निशाने पर रही। रोशनदान तोड़कर दुकान में घुसे चोरों ने करीब 20 हजार रुपये मूल्य की शराब लेकर फरार हो गए। गुरुवार की सुबह दुकान खोलने पहुंचे सेल्समैन राकेश दुबे ने अनुज्ञापी को जानकारी दी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। सीओ त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed