फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   संदिग्ध परिस्थिति में सड़क के किनारे मिला वकील के पुत्र का शव

संदिग्ध परिस्थिति में सड़क के किनारे मिला वकील के पुत्र का शव

Thu, 07 Feb 2019 06:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 06:22 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थिति में सड़क के किनारे मिला वकील के पुत्र का शव
नियामताबाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव निवासी युवक का शव बुधवार को गंजख्वाजा गांव के समीप सड़क के किनारे मिला। परिजनों ने उसे इलाज के लिए 31 दिसंबर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। इसके बाद चार जनवरी को वह अस्पताल से लापता हो गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आलमपुर गांव निवासी चंद्रशेखर यादव के इकलौता पुत्र बबलू यादव (28) को 31 दिसंबर को पेट में दर्द शुरू हुआ तो परिजनों ने उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया था। चार जनवरी को चंद्रशेखर दवा लेकर वार्ड में लौटे तो बबलू बेड से गायब था। काफी खोजबीन के बाद भी उसका नहीं पता चला तो उन्होंने चंदौली कोतवाली में तहरीर देकर पुत्र के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। बुधवार को गंजख्वाजा गांव के समीप सड़क किनारे युवक का शव देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर ही रही थी कि वहां चंद्रशेखर पहुंच गए। उन्होंने शव की शिनाख्त अपने पुत्र बबलू के रूप में की। ग्रामीणों में बबलू की मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चा होती रही। इस संबंध में सीओ प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कियुवक की मौत की वजह पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed