फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   ट्रेन की चपेट में आने से रेलकर्मी की हुई मौत

ट्रेन की चपेट में आने से रेलकर्मी की हुई मौत

Sat, 13 Jan 2018 01:01 AM IST
Updated Sat, 13 Jan 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आने से रेलकर्मी की हुई मौत

विज्ञापन
मुगलसराय। ड्यूटी से वापस लौट रहे रेलकर्मी चंद्रमा प्रसाद (46) की शुक्रवार की सुबह अलीनगर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव के समीप से ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।
अलीनगर थाना क्षेत्र निवासी रामपुर गांव निवासी चंद्रमा प्रसाद (46) मुगलसराय रेलवे में कार्य करता था। रात्रि ड्यूटी करने के बाद शुक्रवार की सुबह वह अपने घर जा रहा था। इसी बीच जैसे ही वह अपने गांव के समीप पहुंचने पर साइकिल को किनारे खड़ा करके रेलवे ट्रैक पार करके दूसरी तरफ शौच के लिए जाने लगा । तभी एक तरफ से आ रही ट्रेन उसे घने कोहने के कारण दिखाई नहीं दी और वह उसकी चपेट में आ गया। इसके बाद उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहां एकत्रित भीड़ ने इसकी सूचना पुलिस को दी। उसकी तलाशी में मिले वोटर आईडी कार्ड से उसकी पहचान हो सकी। मृतक रेलकर्मी के कुल पांच बच्चे हैं। जिसमें मनीषा (22) ,निशा (18) , खुशबू (16) ,कुलदीप (17 ), अंकित (12) वर्ष है ।
विज्ञापन


चहनियां । सीओ सकलडीहा त्रिपुरारी पांडेय ने बलुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत चहनियां क्षेत्र से शुक्रवार को एक पिकअप वाहन से ड्रम में भरा 1640 लीटर डीजल बरामद किया । इस दौरान पकड़े दो आरोपियों ने बताया कि डीजल टैंकर से चोरी करके गाजीपुर ले जाया जा रहा था। बाद में सीओ ने दोनो आरोपियों सहित डीजल व पिकअप को बलुआ थाने की पुलिस के सुपुर्द कर दिया। जहां आरोपितों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर वन विभाग को आवश्यक कार्रवाई के लिए सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को सीओ सकलडीहा त्रिपुरारी पांडेय अपने वाहन से चहनियां से वापस लौट रहे थे कि तभी उनकी निगाह पिकअप वाहन और उस पर रखे गये ड्रमों पर पड़ गई। शक होने पर उन्होंने वाहन को रोकवाया और पिकअप चालक से ड्रम में रखे डीजल के बाबत कागजात की मांग की। जिस पर वह कागजात नहीं दिखा पाया और मौके से भागने लगा। तभी सीओ सकलडीहा के साथ मौजूद हमराहियों ने दोनों को दौड़ाकर पकड़ लिया । पकड़े गये आरोपियों की पहचान हीरालाल यादव निवासी राजातालाब वाराणसी व छनु लाल निवासी लोहता वाराणसी के तौर पर हुई। आरोपियों ने बताया कि गाड़ी में लदा डीजल अलीनगर क्षेत्र से चोरी कर गाजीपुर ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed