{"_id":"5a00b9c24f1c1bc8678b9b6e","slug":"41509996994-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मृत बच्चे के साथ परिवार वालों ने अस्पताल पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मृत बच्चे के साथ परिवार वालों ने अस्पताल पर किया प्रदर्शन
Updated Tue, 07 Nov 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुगलसराय । प्रसूता को सोमवार की सुबह नियामताबाद स्थित पीएचसी में मृत बच्चा पैदा होने पर नाराज परिवार वालों ने नवजात के शव के साथ मुगलसराय स्थित राजकीय महिला चिकित्सालय की चिकित्सक डा. लीजा महाजन के खिलाफ प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पहुंचे एडिशनल सीएमओ ने पीड़ित परिवार को जांच कर कार्रवाई का आश्वासन देते शिकायत पत्र लिया । बाद में मृत बच्चे के पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया ।
मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के हिनौली गांव निवासी संतीश चौहान की पत्नी जशोदा देवी गर्भवती थी । पति सतीश के अनुसार वह अपनी पत्नी का इलाज राजकीय महिला चिकित्सालय डा. लीजा महाजन के यहां करा रहा था । उसने बताया कि दो नवंबर को उसकी पत्नी की तबीयत थोड़ी खराब होने पर बहन और पत्नी चिकित्सालय पहुंची और डा. लिजा महाजन को दिखाया । आरोप हैं कि चिकित्सक लीजा महाजन में जांच के बाद उसे अल्ट्रासाउंड कराने के लिए अपने निजी क्लीनिक आने के लिए कहा । सतीश के अनुसार अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट सही होने की बात कहकर कुछ दवाएं खाने को दी। तीन दिन दवा खाने के बाद पांच नवंबर की रात प्रसूता के पेट में काफी तेज दर्द होने लगा तो गांव की आशा को सूचित किया। जिसपर आशा सरिता उसे रात में ही 108 एंबुलेंस की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गई। जहां भर्ती के बाद सोमवार की सुबह लगभग आठ बजे वहां मौजूद एएनएम गायत्री ने उसकी नार्मल डिलेवरी कराई । डिलेवरी के बाद बच्चा मृत पैदा हुआ लेकिन उसकी शरीर की चमड़ी उखड़ी देख परिवार वालों के होश उड़ गए। घटना से गुस्साएं परिवार वाले बच्चे के शव को लेकर राजकीय महिला चिकित्सालय ले गए और डा. लीजा महाजन को निलंबित किए जाने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया और धरने पर बैठ गए । उच्चाधिकारियों को जानकारी होने के बाद एडिशनल सीएमओ डा एके विश्वास अस्पताल पहुंचे जहां उन्होंने पीड़ित परिवार से शिकायत पत्र लेने के बाद जांच करने का आश्वासन देते हुए बच्चे का पीएम कराने का निर्देश दिया।