फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   कट्टा, कारतूस के साथ तीन हेरोइन तस्कर गिरफ्तार

कट्टा, कारतूस के साथ तीन हेरोइन तस्कर गिरफ्तार

Thu, 31 Jan 2019 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jan 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
कट्टा, कारतूस के साथ तीन हेरोइन तस्कर गिरफ्तार
पीडीडीयू नगर। एसपी संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने बुधवार को चकिया त्रिमुहानी पर जांच के दौरान तीन बदमाशों को धर दबोचा। तलाशी लिए जाने पर बदमाशों के पास से तीन कट्टा, चार कारतूस व पांच ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस आरोपियों को कोतवाली लाकर उनके खिलाफ कार्रवाई में जुट गई है। एसआई अशोक कुमार तिवारी अन्य पुलिसकर्मियों के साथ चकिया तिराहे पर वाहनों व संदिग्ध लोगों की जांच कर रहे थे। उसी दौरान उन्हें बाइक पर जाते तीन संदिग्ध युवक दिखे। संदेह होने पर पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो वे बाइक लेकर भागने लगे। इसपर पुलिसकर्मियों ने दौड़ाकर उन्हें पकड़ लिया। उनकी तलाशी लिए जाने पर उनके पास से 315 बोर का तीन तमंचा, कारतूस व हेरोइन बरामद हुई। पुलिस तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोतवाली ले आई। यहां पूछताछ में उन्होंने हेरोइन तस्कर होने की बात स्वीकार की। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपी बिहार निवासी ओमप्रकाश यादव, रामप्यारे यादव व रमेश कुमार बिंद हैं। सीओ प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि पकड़े गए आरोपी काफी दिनों से हेरोइन की तस्करी में लिप्त हैं। इनके खिलाफ आर्म्स व एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed