{"_id":"5bdb4ed0bdec2269a369b1e6","slug":"31541099216-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिट्टी पाटने के विवाद में चले लाठी डंडे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मिट्टी पाटने के विवाद में चले लाठी डंडे
Updated Fri, 02 Nov 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नौगढ़। स्थानीय कस्बा में गुरुवार की रात नौ बजे मिट्टी पाटने को लेकर पट्टीदारों में लाठी डंडे चले। आधे घंटे तक हुई मारपीट में दोनों पक्षों से सात लोग जख्मी हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। घायलों को एचसी पहुंचाया। यहां एक अधेड़ की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।
कस्बा में लक्ष्मी जायसवाल (65) और मुन्नू जायसवाल (50) पट्टीदार हैं। मकान के पीछे की भूमि को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा है। इसी भूमि पर मिट्टी पाटने को लेकर रात नौ बजे दोनों पक्षों में विवाद हो गया। बात बढ़ी तो दोनों पक्ष ने लाठी डंडे निकाल लिए और मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में लक्ष्मी जायसवाल के साथ पुत्र अशोक जायसवाल ऊर्फ चुन्नी (40), लक्ष्मी की पत्नी विमला (60), पुत्र पप्पू (30), अशोक के पुत्र अंकित (16) और विष्णु (13) जबकि दूसरे पक्ष से मुन्नू जख्मी हो गए। सभी को सीएचसी में भर्ती कराया। यहां अशोक की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने ट्रॉमा सेंटर और लक्ष्मी को जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज की है।