{"_id":"5bcb7bddbdec22696f008218","slug":"31540062173-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहरण का आरोप लगा ग्रामीणों ने लगाया जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपहरण का आरोप लगा ग्रामीणों ने लगाया जाम
Updated Sun, 21 Oct 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चकिया। कोतवाली क्षेत्र के गरला गांव से दो दिन पूर्व अपहृत हुए युवक का पता न चलने से नाराज परिजनों व ग्रामीणों ने शनिवार की सुबह नौ बजे मुरारपुर तिराहे पर जाम लगा दिया। इससे चकिया-नौगढ़ व चकिया-अहरौरा मार्ग पर दो घंटे तक वाहन फंसे रहे। ग्रामीण व परिजन पुलिस से तत्काल अपहृत युवक को बरामद किए जाने की मांग कर रहे थे। सूचना पर पहुंचे कोतवाल ने 24 घंटे के भीतर अपहृत को खोज निकालने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत किया। इसके बाद ग्रामीणों ने लगभग 11 बजे जाम समाप्त कर दिया।
गरला गांव की नई बस्ती निवासी भैयालाल का पुत्र बबलू यादव (38) को 17 अक्टूबर, गुरुवार की सायं नौ बजे घर से कुछ लोग बुलाकर ले गए। इसके बाद उसका अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। किसी अनहोनी की आशंका से ग्रसित उसके परिजनों ने कोतवाली में दो नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। उनका आरोप है कि तहरीर दिए जाने के बावजूद पुलिस अभी तक युवक का पता नहीं लगा पाई है। वहीं परिजनों व ग्रामीणों के जाम लगाए जाने से वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम की सूचना मिलते ही कोतवाल अश्वनी चतुर्वेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आरोपियों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। तब जाकर ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया।