फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   जरायम की दुनिया की ओर बढ़ रहे है किशोरों के कदम

जरायम की दुनिया की ओर बढ़ रहे है किशोरों के कदम

Sat, 07 Jul 2018 01:12 AM IST
Updated Sat, 07 Jul 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
जरायम की दुनिया की ओर बढ़ रहे है किशोरों के कदम
विज्ञापन

मुगलसराय। महंगे शौक को पूरा करने की लत किशोरों को जरायम की दुनिया में धकेल रही है। नतीजन बड़े अपराधों में किशोरों और युवाओं की आमद बढ़ गई है। जिले में पिछले दिनों हुई हत्या और छिनैती जैसी घटनाओं में युवकों समेत किशोरों की संलिप्तता सामने आई है। इस तरह से अपराधी पुलिस के लिए चुनौती भी बनते जा रहे हैं।

30 जून की रात बाइक सवार बदमाशों ने मुगलसराय कोतलवाली क्षेत्र में मालगोदाम रोड पर रेलकर्मी को चाकू मारकर घायल कर दिया और मोबाइल व रुपये लेकर फरार हो गए। इसके बाद दूसरी घटना ती जुलाई की रात अलीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कैली रोड के समीप घटित हुई। इसमें भी बाइक सवार बदमाशों ने एक दंपती से चाकू से धमका कर बारह हजार रुपये नगद एवं सोने ले लिए थे। इन दोनों घटनाओं का पुलिस ने 05 जुलाई को खुलासा करते हुए घटना में शामिल तीन किशोरों को पकड़ा। पकड़े गए युवक हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्र थे। इसके पूर्व नगर के मालगोदाम स्थित प्राइवेट कंपनी के टेक्निकल हेड सपन डे की हत्या 19 मई को बदमाशों ने गोली मारकर कर दी थी। इस प्रकरण में जांच के बाद पुलिस ने हत्या का खुलासा किया तो सामने उन युवाओं के चेहरे थे जिनकी उम्र बीस से पचीस वर्ष के बीच की थी। इन युवाओं के पैरों में महंगे ब्रांडेड कंपनी के जूते और शरीर पर ब्रांडेड टी-शर्ट व जींस थी। हाल ही में हत्या और छिनैती जैसी घटनाओं मे युवाओं और किशोरों की संलिप्तता सामने आना जो यह साबित कर रहा है कि कहीं न कहीं मंहगे शौक को पूरा करने की ललक इन्हें जरायम की दुनिया में खींच रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed