{"_id":"5b1c225c4f1c1bab6e8b7153","slug":"31528570460-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर का था मृतक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शाहजहांपुर का था मृतक
Updated Sun, 10 Jun 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नियामताबाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के खैरुद्दीनपुर गांव में शुक्रवार की सुबह नीम के पेड़ से गमछे के सहारे लटके मिले शव की शिनाख्त शनिवार को शाहजहांपुर जिला निवासी बैरिस्टर के तौर पर हुई। पुलिस के अनुसार बैरिस्टर गांव स्थित अपने ससुराल में पत्नी की विदाई कराने के लिए आया हुआ था। फिलहाल पुलिस आत्महत्या और हत्या के बीच उलझी गुत्थी को सुलझाने में जुटी हुई है।
पुलिस के अनुसार शाहजहांपुर जिले के बहदुरापुर थाना क्षेत्र के रौजा निवासी बैरिस्टर की शादी चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र के खैरुद्दीनपुर निवासी जटायु राम की पुत्री सुनीता से शादी हुई थी। कुछ दिनों पूर्व ब्लास्ट की पत्नी सुनीता अपने मायके चली आई थी। पत्नी को लेने के लिए पांच दिनों पूर्व बैरिस्टर खैरुद्दीनपुर गांव स्थित अपने ससुराल आया हुआ था, लेकिन ससुराली विदाई नहीं कर रहे थे। शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों पेड़ से गमछे के सहारे बैरिस्टर का शव मिला था। पुलिस ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या व आत्महत्या की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।