फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   32 लाख रुपया के अवैध शराब के साथ चार तश्कर गिरफ्तार

32 लाख रुपया के अवैध शराब के साथ चार तश्कर गिरफ्तार

Thu, 29 Mar 2018 01:15 AM IST
Updated Thu, 29 Mar 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
32 लाख रुपया के अवैध शराब के साथ चार तश्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
चंदौली। जिले की सीमा से सटे बिहार में अवैध ढंग से नकली शराब का कारोबार करने वाले चार तस्करों को क्राइम ब्रांच की टीम ने बुधवार को नौगढ़ के वृंदावन गांव से गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 620 पेटी शराब बरामद हुई है। पुलिस ने शराब को जब्त करने के साथ ही चारों श्यामदेव भारती, अमरजीत यादव, अजीत चौहान, टुन्ना यादव को तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने बुधवार को कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि बिहार में शराब प्रतिबंधित होने के बाद जिले से शराब ले जाने की शिकायत मिल रही थी। सूचना के बाद तस्कर गिरोह को पकड़ने के लिए टीम को लगाया गया था। बुधवार को क्राइम ब्रांच की टीम को सूचना मिली कि ब्रिंदावन गांव के बाहर काशी नाथ भारती के कच्चे मकान में अवैध शराब रखी गई है। तस्कर शराब को बिहार लेकर बिहार जाने वाले हैं। जिसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम सक्रिय हो गई। क्राइम ब्रांच की टीम गांव पहुंचकर मकान को चारो ओर से घेर लिया। पुलिस को देखकर कुछ लोग भागने लगे लेकिन पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया। पुलिस की पूछताछ में तस्करों ने बताया कि शराब बनाने और बेचने का काम करते हैं। एसपी संतोष सिंह ने बताया कि चारो तस्करों ने पूछताछ में पुलिस को जानकारी दी कि श्यामदेव के पिता काशीनाथ भारती, चंदौली के बबलू सिंह और बक्सर के चंचल मिश्र की देखरेख में नकली शराब बनाते हैं। पुलिस ने मौके से 620 पेटी नकली शराब, पांच किलो यूरिया, पांच लीटर मिश्रित शराब, चार सौ ग्राम नौसादर और फर्जी रैपर बरामद किया है। एसपी ने बताया कि वृंदावन निवासी श्यामदेव भारती, अमरजीत यादव तथा करमाबांध निवासी अजीत चौहान और बिछियां के टुन्ना यादव को तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस टीम में तेजबहादुर सिंह, राकेश कुमार यादव, धनंजय मिश्रा सहित कई पुलिसकर्मी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed