फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   चोरी की रोकथाम पर एसपी का जोर

चोरी की रोकथाम पर एसपी का जोर

Mon, 08 Jan 2018 01:13 AM IST
Updated Mon, 08 Jan 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
चोरी की रोकथाम पर एसपी का जोर
अपराध पर बैठक

विज्ञापन
चंदौली। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने रविवार को पुलिस लाइन में आयोजित अपराध गोष्ठी नमें चोरी की बढ़ती घटनाओं को रोकने और पुराने मामलों के अनावरण पर जोर दिया। अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारियों और थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि थानों और कार्यालयों में अपनी समस्या लेकर आने वालों की बातों को गंभीरता से सुनें और तत्काल उस पर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें।

पुलिस अधीक्षक ने आनलाइन पंजीकरण में तेजी लाने और यूपी 100 वाहनों और कर्मचारियों की आकस्मिक चेकिंग करने के लिए भी मातहतों को निर्देशित किया। कहा कि यूपी 100 के वाहनों के घटनास्थल पर पहुचने में लगने वाले समय को कम करने के लिए प्रतिदिन उसका आंकलन जरूरी है। मुख्यालय से जारी होने वाले निर्देशों का पालन करने , पर्वों के दृष्टिगत तैयारियों को पूर्ण करने थानों के त्यौहार रजिस्टर का अवलोकन करने, अराजक तत्वों का चिन्हीकरण कर उनके विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित कराने का भी निर्देश दिया गया। अवैध मादक पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए सभी मुख्य मार्गों और हाईवे पर रात्रि चेकिंग कराने और लूट आदि घटनाओं में जेल से बाहर आए अपराधियों दृष्टी रखने की भी बात कही। कहा कि नकबजनी, चोरी, वाहन चोरी और लूट की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए प्रभावी गस्त की जाए और ऐसे अपराधियों की दबिश देकर गिरफ्तारी की जाए। कहा कि सभी बैंकों, पेट्रोल पंप, महिला महाविद्यालयों और कालेजों सहित भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर भ्रमणशील रहते हुए शांति और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed