फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   चोरों ने घर से उड़ाए सवा तीन लाख रुपये सहित सोने की चेन

चोरों ने घर से उड़ाए सवा तीन लाख रुपये सहित सोने की चेन

Sat, 23 Dec 2017 01:13 AM IST
Updated Sat, 23 Dec 2017 01:13 AM IST
विज्ञापन
चोरों ने घर से उड़ाए सवा तीन लाख रुपये सहित सोने की चेन
विज्ञापन

मुगलसराय। अलीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 16 निवासी मेवालाल यादव के घर को निशाना बनाते हुए चोरों ने उसके घर में रखा छोटा लोहे का बक्सा व सोने की चेन उठा ले गए। बाद में बक्से को सीवान में फेंक दिया और उसमें रखे सवा तीन लाख रुपये नगदी अपने साथ ले गए। सूचना के बाद शुक्रवार को मौके पर पहुंची पुलिस जांच मामले की जांच में व्यस्त रही

अलीनगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 16 में निवासी मेवालाल यादव के अनुसार गुरुवार की रात घर के सभी दरवाजे बंद करके परिवार के लोग अपने-अपने कमरे में सोने के लिए चले गए। पीछे के रास्ते से घर में घुसे चोरों ने कमरे में रखा लोहे का बक्सा उठा लिया वहीं पास में रखी आलमारी में पड़ी सोने की चेन निकाली और दोनों ही सामान अपने साथ उठाकर ले गए। इसके बाद इत्मिनान से सीवान में जाकर बक्सा का ताला तोड़ा और उसमें रखे सवा तीन लाख रुपये निकाल कर चलते बने। शुक्रवार की सुबह उठने के बाद मेवालाल यादव ने घर के दरवाजे का ताला खुला देखा तो उसके होश उड़ गए। कमरे में जाकर देखा तो पाया कि वहां रखा बक्सा गायब है। इसके कुछ बाद ही शौच करने गए लोगों ने बताया कि सिवान में एक बक्सा फेंका हुआ है। इसके बाद पीड़ित ने इसकी सूचना अलीनगर थाने की पुलिस को दी। मौके पर पहुंची ने देखा कि बक्स और टूटा हुआ ताला वहीं फेंका हुआ है और उसमें से रुपये गायब है। पंद्रह दिन के भीतर अलीगन थाना क्षेत्र अंतर्गत चोर चार घरों को निशान बना चुके है। इस संबंध में सीओ प्रदीप चंदले ने बताया कि ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। कहा कि मामला संदिग्ध नजर आ रहा है इसलिए जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed