फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Cross-complaint registered against nine accused in an assault case

Roorkee News: मारपीट के मामले में नौ आरोपियों के खिलाफ क्राॅस रिपोर्ट दर्ज

Sun, 06 Sep 2026 05:04 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 05:04 PM IST
विज्ञापन
Cross-complaint registered against nine accused in an assault case
लक्सर। खेड़ी मुबारिकपुर गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले में एक पक्ष की तहरीर पर पहले ही पांच आरोपियों के खिलाफ एससी एसटी एक्ट सहित संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर चुकी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के खेड़ी मुबारिकपुर गांव निवासी सचिन ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 31 अगस्त को वह गांव में दुकान पर सामान खरीदने के लिए गए थे। यहां पहले से मौजूद आरोपी नाथीराम ने पुरानी रंजिश के चलते उनके साथ गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपी ने फोन करके अपने साथी रविंद्र, बबली और मोनू को बुला लिया। आरोपियों ने उनकी पिटाई की। इसमें उन्हें चोट आई।
विज्ञापन

तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। वहीं, मामले में महिला अंजू देवी ने दुकान पर सामान खरीदने गए अपने बेटे नाथीराम के साथ जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए लोहे की राॅड और लाठी-डंडों से पिटाई करने का आरोप लगाते हुए आरोपी सचिन, सुनील, अनिल, विनय और जोनी के खिलाफ एससी एसटी एक्ट सहित संबंधित धाराओं में पहले ही प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्राॅस रिपोर्ट दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed