फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Sheohar crime news

बिहार: प्रेम-प्रसंग में घर में घुसकर मां-बेटी पर फायरिंग, चार आरोपी गिरफ्तार; अन्य की तलाश जारी

Sun, 06 Sep 2026 05:20 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवहर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sun, 06 Sep 2026 05:20 PM IST
सार

सीतामढ़ी के श्यामपुर भटहां में घर में घुसकर सोई मां-बेटी को गोली मारने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, वारदात के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है।

विज्ञापन
Sheohar crime news
प्रेसवार्ता करते हुए एसपी।

विस्तार

बिहार के श्यामपुर भटहां थाना क्षेत्र के लालगढ़ योगिया गांव में शनिवार की आधी रात सोई अवस्था में घर में घुसकर मां-बेटी को गोली मारने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। घटना के बाद से पुलिस की लगातार छापेमारी जारी है। घायल मां राजकुमारी देवी और बेटी रश्मि कुमारी का इलाज मुजफ्फरपुर स्थित एसकेएमसीएच में चल रहा है। दोनों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

विज्ञापन

रविवार को एसपी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया घटना के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी प्रिंस कुमार का घायल युवती के साथ प्रेम प्रसंग था। वह युवती पर घर से भागने के लिए दबाव बना रहा था। युवती के ऐसा करने से इनकार करने पर आरोपी ने कथित तौर पर अपने साथियों के साथ घर में घुसकर मां-बेटी पर गोली चला दी।

विज्ञापन

दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया
गोलीबारी की घटना में मां को तीन, जबकि बेटी को दो गोलियां लगीं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। बाद में बेहतर उपचार के लिए दोनों को मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं, एसपी ने बताया कि घटनास्थल से पुलिस ने खोखा और पिलेट बरामद किए हैं। पीड़िता के फर्द बयान के आधार पर श्यामपुर भटहां थाने में छह नामजद और पांच-छह अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बिहार में बड़ा रेल हादसा टला: महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी

संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही
घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने मानवीय और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर लगातार छापेमारी की। इस दौरान प्रिंस कुमार, सुधीर सिंह, पप्पू सिंह और अविनाश सिंह उर्फ टकला को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। एसपी ने बताया कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

चार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है। प्रेस वार्ता के दौरान एसडीपीओ अनुशील कुमार समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed