फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   दुकान में नकब लगाकर नकदी सहित लाखों के आभूषण चुराए

दुकान में नकब लगाकर नकदी सहित लाखों के आभूषण चुराए

Wed, 29 Nov 2017 12:22 AM IST
Updated Wed, 29 Nov 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
दुकान में नकब लगाकर नकदी सहित लाखों के आभूषण चुराए
चहनियां। बलुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत भलेहटा गांव पुल पर स्थित बाजार में आभूषण की दुकान में चोरों ने सोमवार की रात सेंध लगाई। चोरों ने दुकान के अंदर रखे तिजोरी का ताला तोड़कर तीस हजार रुपये नकदी सहित ढाई लाख रुपये मूल्य के गहने चुरा लिए। सुबह चोरी का पता चला तो व्यापारी ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मुआयना किया और जल्द ही चोरी की घटना का पर्दाफाश करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

भलेहटा गांव निवासी रतन सेठ और लल्लन सेठ नामक भाइयों की दुकान मोहरगंज पुलिस चौकी अंतर्गत भलेहटा पुलिया बाजार में है। प्रतिदिन की तरह रात में आठ बजे दुकान बंद कर रतन घर चले आए। मंगलवार की सुबह दुकान खोलने पहुंचे और शटर खोलकर अंदर घुसे तो तिजोरी का ताला टूटा देख कर होश उड़ गए। पीछे की दीवार में किसी ने नकब लगाई थी। तिजोरी की जांच की तो तीस हजार रुपये नकद, तीस ग्राम सोने के जेवरात, दो किलोग्राम चांदी के जेवरात सहित अन्य सामान थे। चोरी की खबर पूरे इलाके में तेजी से फैली और लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर मारूफपुर चौकी पुलिस और बलुआ थानाध्यक्ष दल बल के साथ पहुंच गए। मौका मुआयना के बाद चोरी की घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया। रतन सेठ ने बताया कि चोरी गए माल की कीमत ढाई लाख रुपये से अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed