फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   नक्सलियों की आवाजाही पर नजर रखने को रोज करें कांबिंग

नक्सलियों की आवाजाही पर नजर रखने को रोज करें कांबिंग

Tue, 02 Apr 2019 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
नक्सलियों की आवाजाही पर नजर रखने को रोज करें कांबिंग

विज्ञापन
नौगढ़। लोकसभा चुनाव में अवरोध उत्पन्न करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के साथ ही नक्सलियों की आवाजाही नियंत्रित करने के लिए पुलिस और पीएसी बल प्रतिदिन जंगलों में कांबिंग करे। साथ ही ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का समाधान करें। यह निर्देश सोमवार को स्थानीय थाने के सभागार में आयोजित तीन जिलों के पुलिस अधिकारियों की बैठक में एडिशनल एसपी नक्सल वीरेंद्र कुमार यादव ने दिए।

कहा कि ज्यादातर नक्सली छत्तीसगढ़ व झारखंड में हैं जिनके रिश्तेदार और संबंधी उत्तर प्रदेश के 20 से 25 किलोमीटर के बार्डर पर गांवों में परिवार के साथ निवास करते हैं। इन पर निगरानी करने की आवश्यकता है। उनके आने-जाने और रहने-खाने की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जाए व गांव के लोगों से समन्वय स्थापित कर उनके रुकने वाले घरों की गतिविधियों पर भी नजर रखी जाए। प्रतिदिन सुबह और सायंकाल जंगलों में कांबिंग और गश्त अभियान जारी रखें। एडिशनल एसपी ने कहा कि अभियान के दौरान बल का नेतृत्व कर रहे अधिकारी नक्सलियों के ठिकानों पर छापेमारी भी करें और संदिग्ध वस्तुओं के मिलने पर उसकी गहन पड़ताल करें। बैठक में सीआरपीएफ 148 के सहायक कमांडेंट इंद्रजीत सिंह राणा, सीओ नक्सल नवगढ़ नीरज सिंह, इस्पेक्टर नौगढ़ स्वामीनाथ प्रसाद, थानाध्यक्ष चकरघट्टा रमेश कुमार, चौकी इंचार्ज चंद्रप्रभा विजय कुमार यादव के साथ सोनभद्र, मिर्जापुर व बिहार प्रखंड के पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed