फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   ठगी की शिकार महिलाओं ने कोतवाली पर किया प्रदर्शन

ठगी की शिकार महिलाओं ने कोतवाली पर किया प्रदर्शन

Tue, 05 Mar 2019 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
ठगी की शिकार महिलाओं ने कोतवाली पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
सकलडीहा। युवा संघर्ष मोर्चा के बैनर तले सोमवार को दर्जनों गांव की महिलाओं ने एक जालसाज महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली के सामने प्रदर्शन किया। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर महिलाओं को शांत किया।

महिलाओं का आरोप था कि जालसाज महिला सेनेट्री नैपकीन पैड की आपूर्ति के लिए रोजगार देने के नाम पर सैकड़ों महिलाओं के लाखों रुपये लेकर चंपत हो गई है। बताया कि बिहार की एक महिला ने स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सेनेट्री नैपकीन पैड का आर्डर मिलने उसे यूपी और बिहार में आपूर्ति की बात कही। इसके लिए फरवरी माह में प्रत्येक ब्लॉक पर सामान उपलब्ध कराने और अप्रैल में आपूर्ति करने की बात कही। उसने कार्य करने वाली प्रत्येक महिला को 15 सौ व ग्रुप लीडर को तीन हजार और 20 ग्रुप लीडर के कोआडिनेटर को 10 हजार तथा ब्लॉक कोआडिनेटर को 15 हजार रुपये देने का झांसा देकर प्रति महिला से 200 रुपये संस्था का सदस्य व आईडी कार्ड बनाने के नाम पर ले लिया। फरवरी माह समाप्त होने के बाद समान नहीं आने पर महिलाएं परेशान हो गईं। उन्होंने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से जालसाज महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सीओ प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि महिलाओं की शिकायत मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर युवा संघर्ष मोर्चा के शैलेंद्र पांडेय, नीलम, संजय कुमार व अन्य महिलाएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed