{"_id":"5bf30d8dbdec22695707122d","slug":"21542655373-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार चोर गिरफ्तार, नौ मोबाइल बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार चोर गिरफ्तार, नौ मोबाइल बरामद
Updated Tue, 20 Nov 2018 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली। मुगलसराय पुलिस ने रविवार की देर रात नगर के दामोदरदास पोखरे के समीप चेकिंग के दौरान चोरी के नौ मोबाइल सेटों के साथ चार को पकड़ा। पुलिस लाइन में मामले का खुलासा करते हुए एसपी संतोष सिंह ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि पीडीडीयू नगर और चंदासी के आसपास खड़ी ट्रकों के केबिन से लगातार पैसे और मोबाइल चोरी की घटनाएं हो रही थी। चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने और चोरों को पकड़ने के लिए पुलिस को निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में रविवार की देर रात पुलिस ने नगर के दामोदरदास पोखरे के पास एक आटो में चार संदिग्ध सतपोखरी निवासी अकरम अली, वाराणसी के मीरापुर बसही निवासी मिथुन चौहान, दुलहीपुर निवासी बाबू सोनकर और शिव सोनकर को पकड़कर कड़ाई से पूछताछ किया गया तो सभी ट्रकों से मोबाइल चुराने की बात स्वीकार किया। बताया कि पुलिस ने आटो को भी सीज कर दिया है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में चंदासी चौकी प्रभारी अशोक कुमारी तिवारी, हरिकेश, रामनरायन राय, अशोक कुमार सिंह, शैलेंद्र उपाध्याय, चंद्रशेखर सिंह, अजय यादव शामिल रहे।
विज्ञापन