फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   आर्केस्ट्रा के दौरान हुए मारपीट में सात नामजद

आर्केस्ट्रा के दौरान हुए मारपीट में सात नामजद

Wed, 28 Mar 2018 12:47 AM IST
Updated Wed, 28 Mar 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
आर्केस्ट्रा के दौरान हुए मारपीट में सात नामजद
कंदवा। क्षेत्र के जलालपुर गांव में रविवार को आर्केस्ट्रा के दौरान हुए विवाद के बाद सोमवार की देर शाम स्थानीय पुलिस ने बरुईन गांव के सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। रविवार को कुछ लोगों ने डांस प्रोग्राम के दौरान संजय सिंह और उसके रिश्तेदार बबलू को मारपीट कर गंभीर रुप से घायल कर दिया था। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

जलालपुर गांव में रामनवमी के उपलक्ष्य में रविवार की रात में आर्केस्ट्रा प्रोग्राम का आयोजन किया गया था। आर्केस्ट्रा देखने के दौरान बरुईन और जलालपुर के युवक आपस में उलझ गए। यह देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। इसके बाद वापस लौट रहे बरुईन के युवकों ने तलाशपुर गांव के सामने स्थित जलालपुर निवासी संजय सिंह के ढाबे पर जमकर तोड़ फोड़ किया। ढाबे पर मौजूद संजय सिंह और उसके साले बबलू ने इसका विरोध किया तो तो युवकों ने बबलू सिंह(36) को मार पीटकर जख्मी कर दिया। ढाबा संचालक संजय सिंह ने सोमवार की देर शाम कंदवा थाने में बरुइन गांव के सात लोगों के खिलाफ नामजद व कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दिया। इस संबंध में कंदवा थाना पुलिस का कहना है संजय सिंह के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed