फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   एसडीएम और सीओ ने किया अतिसंवेदनशील बूथों का निरीक्षण

एसडीएम और सीओ ने किया अतिसंवेदनशील बूथों का निरीक्षण

Thu, 28 Mar 2019 12:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2019 12:55 AM IST
विज्ञापन
एसडीएम और सीओ ने किया अतिसंवेदनशील बूथों का निरीक्षण

विज्ञापन
सकलडीहा। सकलडीहा विधानसभा में 46 अतिसंवेदनशील केंद्रों का मंगलवार को सहायक निर्वाचन अधिकारी व एसडीएम रामसजीवन मौर्य और सीओ प्रदीप सिंह चंदेल ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानों और ग्रामीणों को चुनाव आयोग के निर्देशों से अवगत कराया। चेताया कि चुनाव के दौरान अशांति करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बीते विधान चुनाव के दौरान इन बूथों पर हुए विवादों को देखते हुए चुनाव आयोग ने कड़ी चौकसी के साथ शांति व्यवस्था बनाए रखने का विशेष निर्देश दिया है। विधानसभा में नादी, समुदपुर, महुआरी खास, कोरी व पकड़ी दो बूथों, बरईपुर, सदलपुरा, हंडा, रेवसा, कुरहना, खैरूद्दीनपुर, बसनी,फेसुड़ा सहित डेढ़ावल, दुर्गापुर, ताजपुर, नई बाजार, महेसुआ, धरहरा, जमुनीपुर और दिघवट के कुछ बूथों को बर्नेबुल बूथ के रूप में चिन्हित किया गया है। इन बूथों पर शांति व्यवस्था बनाये रखने को लेकर पूर्व में पुलिस ने कई लोगों को पाबंद किया है। जिला निर्वाचन अधिकारी नवनीत सिंह चहल के निर्देश पर सहायक निर्वाचन अधिकारी एसडीएम और सीओ ने विधानसभा के एक दर्जन से अधिक बूथों का निरीक्षण कर ग्रामीणों को शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। इस बाबत सहायक निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि बूथों की व्यवस्था देखने के साथ लोगों को शांतिपूर्ण ढ़ंग से मतदान करने की अपील की गई है। इस मौके पर कोतवाल विद्यासागर प्रसाद सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed