फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने उड़ाए नकदी व गहने

छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने उड़ाए नकदी व गहने

Sun, 10 Feb 2019 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Feb 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने उड़ाए नकदी व गहने
इलिया। स्थानीय कस्बा में शुक्रवार की रात छत के रास्ते घर में घुसे चोर 14 हजार नगदी, गहने और बर्तन समेत अन्य सामान समेट ले गए। शनिवार की सुबह चोरी की जानकारी होने पर गृहस्वामी ने थाने में लिखित तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इलिया निवासी कुर्बान रंगरेज के घर के सभी सदस्य रिश्तेदारी में भभुआ गए थे। घर पर ताला लटक रहा था। रात के किसी समय चोर छत के रास्ते घर में घुस गए और नगदी सहित हजारों रुपए मूल्य के सामान लेकर चंपत हो गए। भभुआ से शनिवार की सुबह लौटने पर जब भुक्तभोगी ने घर का दरवाजा खोला तो उसके होश उड़ गए। घर का सारा सामान इधर-उधर फैला था। घर में रखे बक्से का ताला टूटा हुआ था। भुक्तभोगी के अनुसार बक्सा में रखे 14 हजार रुपये नगद, सोने का लॉकेट, कर्णफूल, चांदी की पायल और बर्तन गायब थे। चोरी की जानकारी होने पर आसपास के लोग जुट गए। सीओ कुंवर प्रभात सिंह ने बताया कि चोरी की तहरीर मिली है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed