फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   महिलाओं पर हमला कर नगदी सहित लाखों के जेवरात चोरी

महिलाओं पर हमला कर नगदी सहित लाखों के जेवरात चोरी

Sun, 21 Oct 2018 12:53 AM IST
Updated Sun, 21 Oct 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
महिलाओं पर हमला कर नगदी सहित लाखों के जेवरात चोरी

विज्ञापन
धानापुर। थानाक्षेत्र के अटौला गांव में हौसला बुलंद चोरों ने शुक्रवार की रात घर में सो रही महिलाओं पर हमला कर 90 हजार नगदी सहित लगभग पांच लाख रुपये के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। इस दुस्साहसिक चोरी की घटना से ग्रामीणों में पुलिस के प्रति गुस्सा है।

गांव निवासी निवासी रजनीश यादव ने बताया कि चोर बीती रात लगभग 12 बजे उनके घर में पीछे से घुस गए। पांच से छह की संख्या में घुसे चोरों ने उनकी सो रही मां कौशिल्या और बहन दीपशिखा के जागने पर उन पर हमला कर दिया और दहशत फैलाते हुए कमरे में रखा एक सूटकेस और गहनों से भरा बैग लेकर भाग गए। सूटकेस और बैग में 90 हजार नगद, 20 नई साड़ी, छह सोने की अंगूठी, सोने की नथिया, मंगलसूत्र, सोने व चांदी के चेन, दो जोड़ी पायल, छह जोड़ी मीना, एक मोबाइल, 24 ग्राम का मांगटीका सहित लगभग पांच लाख रुपये के जेवरात कपड़े और अन्य सामान थे। भुक्तभोगी ने रात एक बजे ही पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर चोरों की तलाश में जुट गई है। सीओ त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि चोरी की जानकारी मिली है। जांच कर जल्द ही चोरी का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed