फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   लापता किशोर को पुलिस ने फैजाबाद से किया बरामद

लापता किशोर को पुलिस ने फैजाबाद से किया बरामद

Mon, 08 Oct 2018 12:48 AM IST
Updated Mon, 08 Oct 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
लापता किशोर को पुलिस ने फैजाबाद से किया बरामद

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। लगभग ढाई माह पूर्व पिता की डांट से क्षुब्ध घर से फरार कोतवाली क्षेत्र केे सर्कस रोड निवासी 17 वर्षीय किशोर को पुलिस ने रविवार को फैजाबाद से बरामद किया। काफी खोजबीन के बाद पुत्र का पता न चलने पर किशोर के पिता ने कोतवाली में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। पुुलिस मुकदमा दर्ज कर किशोर की तलाश में जुटी थी।

सर्कस रोड निवासी मदन मोहन सिंह ने पुत्र राजवीर सिंह को बीते 29 अगस्त को पढ़ाई करने के लिए डांट दिया था। इसके बाद किशोर 30 अगस्त को घर से कैलाशपुरी स्थित एक निजी विद्यालय में पढ़ाई के लिए गया। परिजनों की मानें तो राजीव अपना लैपटाप व कुछ रुपये भी साथ ले गया था। इसके बाद राजीव घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने सोचा कि पिता की डांट से नाराज होकर वह किसी रिश्तेदारी में चला गया होगा। परिजनों ने सभी परिचितों व रिश्तेदारी में पता किया तो उसका कहीं पता नहीं चला। सशंकित परिजनों ने तत्काल कोतवाली में अपहरण का मुुकदमा दर्ज करा दिया। इसी बीच फैजाबाद के एक प्लाईबोर्ड फैक्ट्री के मालिक का राजवीर के पिता को शनिवार को फोन आया। उन्होंने राजवीर के फैजाबाद में होने की बात बताई। बेटे के अपहरण से आशंकित पिता ने पुत्र के फैजाबाद में होने की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस की दो टीम राजवीर की खोज में निकल पड़ी। एसआई राजकुमार पांडेय के नेतृत्व में फैजाबाद के लिए रवाना हुई टीम को राजीव मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed