{"_id":"5b4900964f1c1b3b5a8b476a","slug":"201531510934-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस हजार का इनामी वांछित रेलकर्मी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दस हजार का इनामी वांछित रेलकर्मी गिरफ्तार
Updated Sat, 14 Jul 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
आरोपी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सकलडीहा। पिछले दिनों तेनुअट गांव में किशोरी को जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या करने के प्रयास का आरोपी दस हजार के इनामी रेलकर्मी को पुलिस ने सकलडीहा अलीनगर तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। सीओ त्रिपुरारी पांडेय ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि अन्य आरोपितों की तलाश की जा रही है।
करीब एक माह पहले तेनुअट गांव में 16 वर्षीय किशोरी को पड़ोस के ही लोगों ने जबरन जहरीला पदार्थ खिलाकर जान से मारने की कोशिश की गई थी। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। इसको लेकर गांव में काफी हंगामा हुआ था। आरोपी का घर फूंक दिया गया था। इस मामले में किशोरी के पिता की तहरीर पर गांव के छह लोगों पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश कर रही थी। न्यायालय के आदेश पर आरोपितों के घर कुर्की की गई। पिछले दिनों एसपी संतोष कुमार सिंह ने मुख्य आरोपित असलम उर्फ अफजल उर्फ रिंकू और उसके पिता कमरूद्दीन अंसारी के खिलाफ दस-दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया । सीओ ने बताया कि दो दिन पहले ही असलम उर्फ रिंकू ने पुलिस को झांसा देकर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था। गुरुवार को दोपहर में पुलिस को सूचना मिली कि कमरूद्दीन सकलडीहा अलीनगर तिराहा के समीप किसी वाहन का इंतजार कर रहा है। इस सूचना पर टीम के सदस्यों ने मौके पर पहुंच कर उसे गिरफ्तार कर लिया। वह दानापुर रेल मंडल का कर्मचारी है। गिरफ्तारी टीम में सकलडीहा कोतवाल लक्ष्मण पर्वत, एसआई प्रभुनाथ यादव, कांस्टेबल प्रित्यांशु त्रिपाठी, भीम शर्मा रहे।