फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   मैजिक वाहन पर लदे 95 पेटी शराब बरामद

मैजिक वाहन पर लदे 95 पेटी शराब बरामद

Fri, 08 Jun 2018 01:02 AM IST
Updated Fri, 08 Jun 2018 01:02 AM IST
विज्ञापन
मैजिक वाहन पर लदे 95 पेटी शराब बरामद
शराब

विज्ञापन
इलिया। थाना क्षेत्र के धनरिया माइनर के समीप वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने गुरुवार रात एक मैजिक वाहन से 95 पेटी देसी अवैध शराब बरामद किया है। इस पर पुलिस ने वाहन को सीज करते हुए चालक सहित दो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

बुधवार की रात वाहन चेकिंग एवं संदिग्ध व्यक्तियों की जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि सैदूपुर की ओर से मैजिक वाहन से अवैध देसी शराब लादकर बिहार की तरफ ले जाया जा रहा है। इसी बीच जैसे ही गाड़ी धनरिया माइनर के समीप आती दिखाई दी । पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन को पकड़ लिया। जांच के दौरान उसमें 95 पेटी अवैध देशी शराब लदा पाया गया। इसमें 200 मिली के कुल 4275 बोतल शराब था। इसकी कीमत तीन लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने मैजिक वाहन को सीज कर चालक विजय कुमार प्रजापति तथा सतीश विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को आबकारी एक्ट के तहत जेल भेज दिया। पकड़े गए दोनों आरोपी खरौझा गांव के निवासी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed