{"_id":"5c324f4fbdec2256a03b73ef","slug":"191546800975-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित बाइक पलटने से मिस्त्री की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अनियंत्रित बाइक पलटने से मिस्त्री की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के चंदौली- सकलडीहा मार्ग पर स्थित एक पेट्रोल पंप के समीप शनिवार की रात अनियंत्रित बाइक पलटने से इलेक्ट्रानिक मिस्त्री की मौत हो गई। दुर्घटना के कुछ देर बाद सूचना पर पहुंची पुलिस बाइक सवार युवक को सीएचसी ले गई जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत के शोक में रविवार को कस्बा की दुकानें बंद रही।
कस्बा निवासी अभिमन्यु गुप्ता (37) इलेक्ट्रानिक मिस्त्री का कार्य करता था। शनिवार को शाम दोस्तों के साथ बाटी चोखा की पार्टी में कस्बा स्थित खाने गया था। देर रात पार्टी समाप्त होने के बाद अपने एक दोस्त को भोजापुर से छोड़कर घर लौटते समय पेट्रेल पंप के समीप वह असंतुलित होकर बाइक सहित गिर गया। बाइक के नीचे देर तक दबे रहने के कारण उसकी मौत हो गई। मृतक कस्बा निवासी उमाशंकर गुप्ता के तीन पुत्रों में सबसे बड़ा था।
अभिमन्यु उर्फ मन्नु बचपन से ही पिता की तरह हंसमुख व सरल स्वभाव का युवक था। 14 वर्ष पूर्व दिलदानगर निवासी सुरेश गुप्त की पुत्री रानी से उसका विवाह हुआ था। शादी के बाद उन्हें दो पुत्री व एक पुत्र हुए। बड़ी बेटी रचना 10 वर्ष कीऔर छोटी बेटी लक्ष्मी छह वर्ष की है। वहीं पांच वर्ष का पुत्र आदित्य है। देर से घर लौटने पर अक्सर पिता उमाशंकर और पत्नी रानी मना किया करते थे। शनिवार को भी दोनों ने उसे घर से निकलने को मना किया था। उसकी पत्नी रो-रोकर कह रही थी कि काश वे उसकी व पिता की बात मान लेते तो यह घटना नहीं होती।