फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   जीआरपी ने तीन तस्करों संग पकड़े 254 कछुए

जीआरपी ने तीन तस्करों संग पकड़े 254 कछुए

Sat, 22 Dec 2018 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Dec 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
जीआरपी ने तीन तस्करों संग पकड़े 254 कछुए
पीडीडीयूू नगर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर प्लेटफार्म नंबर एक के क्रसेल बिल्डिंग के पश्चिमी छोर से शुक्रवार की शाम जीआरपी ने तीन तस्करों के साथ 254 कछुए बरामद कर लिए। बरामद कछुओं को जीआरपी ने वन विभाग को सुपुर्द कर दिया। कछुओं को दुर्लभ प्रजाति का बताया जा रहा है। वहीं तीनों तस्करों को पकड़कर उनके खिलाफ जरूरी कार्रवाई में जुट गई है। जीआरपी आरके सिंह साथियों के साथ गश्त कर रहे थे। तभी वहां तीन युवक बड़े बैग और बोरे लेकर हावड़ा जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। तभी जीआरपी की नजर पड़ गई। उनके पास मिले बैग और बोरे की तलाशी लेने पर उसमें से 254 कछुए जीआरपी ने बरामद कर लिए। पूछताछ में तीनों ने अपना नाम क्रमश: बबलू, पप्पू और जय बताया। तीनों ने बताया कि वे गोरखपुर से कछुए लेकर हावड़ा जा रहे थे। इसके लिए ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। जीआरपी प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि कछुओं को वन विभाग के वन रक्षक प्रदीप कुमार और नागेंद्र कुमार को बुलाकर सौंप दिया गया। वहीं तीनो आरोपियों के खिलाफ जीव तस्करी के आरोप में आगे की कार्रवाई की जा रही है। पकड़ने वाली टीम में जितेंद्र कुमार, रविंद्र नाथ, अभिषेक पांडेय और विजय कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed