{"_id":"5b5b6ff74f1c1b8f568b6c8d","slug":"191532719095-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहम्मदपुर गांव में दूसरे दिन भी रही तनाव की स्थिति","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोहम्मदपुर गांव में दूसरे दिन भी रही तनाव की स्थिति
Updated Sat, 28 Jul 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदपुर (लेड़वापर) गांव में गुरुवार को मवेशी काटने की घटना के बाद शुक्रवार को भी तनाव की स्थिति बनी रही। प्रशासन ने पूरे गांव को छावनी में तब्दील कर दिया है। पूरे दिन गांव में सन्नाटा छाया रहा । वहीं गिरफ्तारी के भय से विशेष समुदाय के लोग घर छोड़कर फरार हो गए हैं।
गांव में किसी युवक ने मवेशी काट दिया था। इसमें अन्य युवकों के शामिल होने की बात भी कही जा रही है। घटना के बाद गांव में दो संप्रदायों के बीच तनाव बन गया था। प्रशासन को सूचना मिलते ही आलाधिकारी गांव में पहुंच गए थे। घटना के दूसरे दिन गांव में शांति- व्यवस्था कायम रखने के लिए भारी पुलिसबल की तैनाती कर दी गई है। वहीं गिरफ्तारी का भय से विशेष समुदाय के घरों के अधिकांश युवा सदस्य इलाका छोड़कर निकल गए हैं।
ग्रामीणों ने घटना के लिए चौकी प्रभारी को जिम्मेदार ठहराया है। उनका कहना है कि यदि चौकी प्रभारी पहले से सचेत रहते तो घटना नहीं घटती। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से चौकी प्रभारी का तबादला किए जाने की मांग की है।