{"_id":"5a11e0eb4f1c1bd9798bd88b","slug":"191511121131-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनाव में अराजक तत्वों के विरूद्ध सख्ती से पेश आये पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
निकाय चुनाव में अराजक तत्वों के विरूद्ध सख्ती से पेश आये पुलिस
Updated Mon, 20 Nov 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया । अपर पुलिस अधीक्षक नक्सल आपरेशन विनोद कुमार यादव ने रविवार को चकिया कोतवाली में चकिया सीओ सर्किल क्षेत्र के सभी थानाध्यक्षों के साथ बैठक की । बैठक में अपराध नियंत्रण, शांति व्यवस्था और विवेचनाओं के त्वरित निस्तारण को लेकर विचार विमर्श किया गया । कहा कि चुनाव के दिन बिहार से सटे जिले की सीमाएं सील होगीं
बैठक में एडीशनल एसपी ने कहा कि निकाय चुनाव को देखते हुए पुलिस सतर्कता बरतें तथा अराजक तत्वों के साथ सख्ती से पेश आयें। उन्होंने निकाय चुनाव में लाइसेंसी असलहों को जमा कराने, अपराधी तत्वों तथा जेल से छूटे अपराधियों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिया । उन्होंने विवेचनाओं को सक्रियता के साथ समय से निस्तारित करने को कहा। कहा कि लापरवाही करने पर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि मिर्जापुर और बिहार की सीमाएं निकाय चुनाव को देखते हुए चुनाव के दिन सील की जाएगी तथा दूसरे प्रदेश एवं जिलों से चुनाव के दौरान अपराधियों की आवाजाही को रोकने के लिए पुलिस सर्तकता बरते। इस दौरान सीओ चकिया महेन्द्र शुक्ला, चकिया कोतवाल अरविन्द सिंह सिसौदिया, इलिया थानाध्यक्ष गंगा प्रसाद यादव, बबुरी थानाध्यक्ष अजय अवस्थी, शहाबगंज थानाध्यक्ष एनएन सिंह, एसएसआई सुभाष यादव, कृष्णमुरारी दूबे, अच्छेलाल यादव, विवेक त्रिपाठी, रामदयाल सिंह सहित तमाम पुलिसकर्मी मौजूद रहे ।