फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   बर्थ को लेकर दो यात्रियों में हुआ विवाद

बर्थ को लेकर दो यात्रियों में हुआ विवाद

Thu, 05 Oct 2017 01:19 AM IST
Updated Thu, 05 Oct 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
बर्थ को लेकर दो यात्रियों में हुआ विवाद

विज्ञापन
मुगलसराय। पाटलिपुत्र से लोकमान्य तिलक टर्मिनल जाने वाली लोकमान्य सुपरफास्ट एक्सप्रेस के एसी थ्री टियर कोच में बर्थ को लेकर दो यात्री आपस में विवाद करने लगे। बाद में आउट गोइंग टीटीई ने चार्ट देखकर कंफर्म टिकट वाले यात्री को बर्थ पर बैठाया और दूसरे यात्री को दूसरे जनरल कोच में भेज दिया। ट्रेन अपने निर्धारित समय से एक घंटे दस मिनट विलंबित होकर प्लेटफार्म संख्या चार पर पहुंची थी। दूसरे यात्री ने बताया कि टीटीई ने पैसे लेकर उसे बर्थ दिया था। वह सतना से वापस लौटकर महाप्रबंधक हाजीपुर से इसकी शिकायत करेगा।

लोकमान्य तिलक सुपरफास्ट एक्सप्रेस से आनंद नगर निवासी बृजेश तिवारी का बी-चार में पीएनआर नंबर 6404840328 पर बर्थ संख्या 49, 50 और 51 नंबर मुगलसराय से लोकमान्य तिलक टर्मिनल के लिए आरक्षित था। वे पत्नी सुधा और नौ वर्षीया पुत्री पलक और चार वर्षीय पुत्र नैन के साथ लोकमान्य तिलक टर्मिनल जा रहे थे। ट्रेन करीब पौने चार बजे प्लेटफार्म नंबर चार पहुंची और बृजेश अपनी बर्थ पर पहुंचे तो बर्थ संख्या 51 पर एक यात्री पहले से ही मौजूद था। बृजेश ने उससे बर्थ छोड़ने के लिए कहा तो उक्त यात्री ने अपना नाम शिवप्रकाश राय बताया और कहा कि टीटीई ने उसे पाटलिपुत्र से सतना तक जाने के लिए बर्थ दिया है। टिकट दिखाने के बाद भी वह बर्थ छोड़ने को तैयार नहीं हुआ जिससे बृजेश और शिवप्रकाश राय में विवाद हो गया। इस पर बृजेश आउट गोइंग टीटीई से अपना टिकट दिखाकर चार्ट से जानकारी चाही। जबलपुर तक जा रहे आन ड्यूटी आउट गोइंट टीटीई ने चार्ट देखकर बृजेश का टिकट सही होने की पुष्टि की और कोच में जाकर 51 नंबर बर्थ पर कब्जा किए यात्री शिवप्रकाश राय से टिकट मांगा। टिकट जनरल का होना बताकर टीटीई ने शिवप्रकाश को उतरकर जनरल कोच में जाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed