{"_id":"59b1a0144f1c1be37f8b4e14","slug":"191504813076-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकतंत्र सेनानी से बैंक परिसर में हुई बीस हजार की ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लोकतंत्र सेनानी से बैंक परिसर में हुई बीस हजार की ठगी
Updated Fri, 08 Sep 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुगलसराय। कोतवाली से कुछ दूरी पर स्थित यूनियन बैंक आफ इंडिया की शाखा में गुरुवार की दोपहर में लोकतंत्र सेनानी से कुछ युवकों ने बीस हजार रुपये की ठगी कर ली। युवकों ने 25 हजार रुपये के बड़े नोटों को छोटे नोटों में बदलने के नाम पर बीस हजार रुपये लेकर भाग गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस बैंक के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।
रविनगर निवासी हरवंश सिंह पटेल लोकतंत्र सेनानी हैं। बुजुर्ग हरवंश सिंह दोपहर में यूनियन बैंक की मुगलसराय शाखा में गुरुवार की दोपहर में पेंशन निकालने पहुंचे। कैश काउंटर पर से 25 हजार रुपये लिए। इसमें दो हजार रुपये के 12 नोट और सौ रुपये के दस नोट मिले। पैसे मिलते ही समीप खड़े दो युवकों ने लोकतंत्र सेनानी से बड़े नोट को छोटे नोट में बदलने की गुजारिश की। कहा कि उनके पास पांच पांच सौ के नोट हैं। बुजुर्ग युवकों की बात में आ गए और 25 हजार रुपये युवकों को दे दिया। युवकों ने पैसे लेकर पांच पांच सौ रुपये के नोट की गड्डी को तीन से चार बार गिनने के बाद हरवंश पटेल को दे दिया। रुपये देते ही दोनों युवक वहां से तेज कदमों से बाहर निकल गए। युवकों के जाने के बाद जब हरवंश सिंह ने नोटों की गड्डी का मिलान किया तो गड्डी में पांच सौ रुपये के सिर्फ दो नोट थे शेष 40 नोट सौ सौ रुपये थे। इस तरह युवक बीस हजार रुपये लेकर भाग गए थे। बीस हजार रुपये गायब देख लोकतंत्र सेनानी भौचक रह गए। उन्होंने तत्काल कोतवाली पहुंच कर तहरीर दी। इस तहरीर के आधार पर पुलिस बैंक में पहुंच कर सीसीटीवी फूटेज खंगालने में जुट गई।