फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   असलहा तश्कर को पुलिस ने पकड़ा

असलहा तश्कर को पुलिस ने पकड़ा

Tue, 08 Aug 2017 01:17 AM IST
Updated Tue, 08 Aug 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
असलहा तश्कर को पुलिस ने पकड़ा
मां पिता से मिला

विज्ञापन
चंदौली। बिहार से अवैध असलहों का कारोबार करने वाले तीन तस्करों को मुगलसराय पुलिस ने रविवार की देर शाम शाहूपरी रोड से उस समय पकड़ा जब वह बिहार से असलहा लेकर आपूर्ति के लिए आ रहे थे। उनके पास से तीन रिवाल्वर व मैगजीन बरामद हुआ । सोमवार को पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पकड़े गए तीनों तस्कर बिहार से असलहा लाकर पूर्वांचल के जिलों में बेचते थे। मुगलसराय पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद सभी को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि तीनों तस्कर रामदयाल यादव पुत्र स्व. लालता यादव निवासी 31 नवापुरा थाना आदमपुर जिला वाराणसी, संजय कुमार साहनी पुुत्र गणेश साहनी निवासी कोनिया धोबीघाट थाना आदमपुर जिला वाराणसी और कलीमुद्दीन उर्फ साहिल पुत्र शहाबुद्दीन निवासी दीनदयालपुर थाना सारनाथ वाराणसी के हैं। तीनों तस्कर बिहार से अवैध असलहा खरीदकर वाराणसी, जौनपुर समेत पूर्वांचल के कई जिलों में सप्लाई करते हैं। रविवार को ये असलहा लेने के लिए बिहार गये थे जहां से असलहा खरीद कर ले आने वाले थे। इसकी जानकारी मुगलसराय कोतवाली को मिली । कोतवाली पुलिस ने इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक को दी। इसके बाद पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने एक टीम तैयार की। मानीटरिंग का कार्य अपर पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ देते हुए जांच अभियान तेज करने के लिए कहा। अपर पुुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में सदर सीओ त्रिपुरारी पांडेय, मुगलसराय कोतवाल एसपी सिंह, जलीलपुर चौकी इंचार्ज प्रणय प्रसून श्रीवास्तव के अलावा कांस्टेबलों की टीम साहूपुरी रोड के आस-पास खड़ी हो गई। तस्कर पहले से सेट ग्राहकों को असलहा देने के लिए पैदल ही जा रहे थे कि पुलिस को देखते ही भागने लगे तो पुलिस ने उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान तीनों के पास से एक-एक रिवाल्वर व मैगजीन बरामद हुआ। इन सभी ने बताया कि वह असलहों की आपूर्ति वाराणसी, जौनपुर समेत पूर्वांचल के जिलों में करते हैं। एसपी ने बताया कि सभी को सुसंगत धाराओं में चालान कर कोर्ट में पेश किया गया जहां से सभी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed