{"_id":"594ad3874f1c1b317d8b46ee","slug":"191498076039-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आटो रिक्शा पलटने से 11 महिलाएं जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आटो रिक्शा पलटने से 11 महिलाएं जख्मी
Updated Thu, 22 Jun 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नियामताबाद(चंदौली)। औद्योगिक नगर पुलिस चौकी अंतर्गत पटनवां गांव के समीप कंचनपुर मार्ग पर बुधवार की सुबह एक ऑटो पलट जाने से 11 महिला मजदूर घायल हो गईं। घायलावस्था में ग्रामीणों ने उन्हें निजी अस्पताल में पहुंचाया। मिर्जापुर जनपद के बघेड़ी नरायनपुर निवासिनी बिंदू (40), कुमारी (36), राधिका (30), कुमारी देवी (28), आशा (35), रेखा (32), रिंकी (27), संध्या (30), पूजा (24), किरन (25), शिव कुमारी (32) आदि औद्योगिक नगर स्थित एक प्रतिष्ठित बिस्कुट कंपनी में मजदूरी करती हैं। सभी सुबह आठ बजे एक ऑटो रिक्शा में सवार होकर औद्योगिक नगर जा रही थीं। पटनवां गांव के समीप ऑटो पहुंचा ही था कि अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे सभी महिलाएं घायल हो गई। घायलावस्था में ग्रामीणों ने नजदीक के निजी अस्पताल में पहुंचाया। यहां बिंदू व कुमारी की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। शेष घायल महिलाओं को इलाज के उपरांत उनके घर पहुंचाया गया। वहीं समाजवादी मजदूर सभा के विधानसभा अध्यक्ष चन्द्रभानु यादव ने सभी घायलों को कंपनी प्रबंधन व जिला प्रशासन से मुआवजा देने की मांग की है।