{"_id":"5b71db5342c792475d43c256","slug":"181534188371-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंध लगाकर नकदी जेवर चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेंध लगाकर नकदी जेवर चोरी
Updated Tue, 14 Aug 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमालपुर। धीना थाना अंतर्गत माधोपुर गांव में इदरीश मियां के घर में सेंध लगाकर रविवार की रात चोरों ने नकदी सहित हजारों रुपये मूल्य के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। सुबह चोरी का पता चला तो थाने में तहरीर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना के बाद चोरी की घटना का पर्दाफाश करने का भरोसा दिलाया।
गांव निवासी इदरिश का पूरा परिवार रविवार की रात खाना खाकर सो गया। आधी रात के बाद चोर घर के पीछे की दीवार में सेंध लगाकर अंदर घुस गए। चोरों ने एक कमरे के दरवाजे की कुंदी तोड़कर घुस कर उसमें रखे बाक्स और अटैची लेकर चलते बने। सुबह जब परिवार वालों की नींद खुल और कमरे का दरवाजा खुला देखा तो उनके होश उड़ गए। घर में जाकर देखा तो बाक्स और अटैची में 25 हजार रुपये नकद, सोने की बाली ,सोने की चेन, चांदी की पायल सहित महंगे कपड़े गायब थे। घर कुछ दूर बक्सा और अटैची का सामान निकाल लिया और खाली बक्सा फेंक दिया। शोर सुनकर आस पास के लोगों की भीड़ जुट गई। काफी तलाश के बाद भी चोरों का पता नहीं चला। वहीं शौच के लिए निकली महिलाओं ने खेत में पड़े बक्सा और अटैची को देख कर परिवार वालों को खबर दी। इस पर घर वाले बक्सा अटैची उठाकर ले आए। भुक्तभोगी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया और जल्द ही घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया।