फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   शरारती तत्वों की जानकारी एकत्र करने में जुटी पुलिस

शरारती तत्वों की जानकारी एकत्र करने में जुटी पुलिस

Thu, 22 Feb 2018 12:56 AM IST
Updated Thu, 22 Feb 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
शरारती तत्वों की जानकारी एकत्र करने में जुटी पुलिस

विज्ञापन
मुगलसराय। होली पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से पूर्ण कराने के लिए मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने होलिका समितियों के बारे में जानकारियां इकट्ठा करना शुरू कर दी है। वहीं सभी पुलिस चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि क्षेत्र के शरारती तत्वों का भी संपूर्ण विवरण एकत्र कर लें ताकि उनपर निगाह रखी जा सके और ।

मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में कूड़ा बाजार, दुलहीपुर, जलील पुर, रेलवे, शिवाला, औद्योगिक नगर, चंदासी पुलिस चौकी क्षेत्रों में कुल 114 स्थानों पर होलिका दहन किया जाता है। होलिका दहन पर कई ऐसे शरारती तत्व भी सक्रिय हो जाते है जो माहौल को खराब करने के प्रयास में लगे रहते हैं। मुगलसराय कोतवाली प्रभारी ने सभी पुलिस चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया है कि क्षेत्रों में होलिका समितियों के पदाधिकारियों के मोबाइल नंबर व पता से संबंधित जानकारी एकत्र कर लें। वहीं एसएसआई योगेन्द्र यादव ने बताया कि क्षेत्र में सक्रिय शरारती तत्वों को भी चिह्नित किया जा रहा है ताकि वक्त रहते उनपर नकेल कसी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed