{"_id":"59876d484f1c1b99108b484b","slug":"181502047560-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली विभाग के कर्मी के घर से 60 हजार की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजली विभाग के कर्मी के घर से 60 हजार की चोरी
Updated Mon, 07 Aug 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पड़ाव। मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत चौरहट गांव के नई बस्ती में शनिवार की रात चोरों ने बिजली विभाग के कर्मी के घर से साठ हजार रुपये नकदी चुरा लिए। सुबह चोरी का पता चला तो पीड़ित ने जलीलपुर पुलिस चौकी और मुगलसराय कोतवाली में तहरीर दी है।
मोहम्मद इकबाल विद्युत वितरण केंद्र साहुपुरी में कर्मचारी है। वह परिवार के साथ चौरहट गांव में रहता है। शनिवार की रात वह पूरे परिवार के साथ घर में सो गया। आधी रात के बाद किसी वक्त छत के सहारे घुसे चोरों ने उसके कमरे में घुसकर शर्ट में रखे साठ हजार रुपये नकद और दो मोबाइल चुरा लिए। मोहम्मद इकबाल ने कलेक्शन के पैसे शर्ट में रखे थे। सुबह चोरी का पता चलने पर तहरीर दी है।