फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   तंकवादी की सूचना पर दो मिनट में स्टेशन पहुंची पुलिस

तंकवादी की सूचना पर दो मिनट में स्टेशन पहुंची पुलिस

Mon, 24 Jul 2017 12:50 AM IST
Updated Mon, 24 Jul 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
तंकवादी की सूचना पर दो मिनट में स्टेशन पहुंची पुलिस

विज्ञापन
मुगलसराय। डीजीपी के निर्देश पर रविवार को मुगलसराय रेलवे स्टेशन पर मॉक ड्रिल किया गया। दोपहर में डेढ़ बजे आतंकवादी आने की सूचना पर मात्र दो मिनट में कई थानों की पुलिस मुगलसराय स्टेशन पर पहुंच गई और टिकट खिड़की पर खड़े दो आतंकवादियों को दबोच लिया। एकबारगी शस्त्रों से लैस कई थानों की पुलिस को देख यात्रियों में खलबली मच गई।

दोपहर डेढ़ बजे जीआरपी को सूचना मिली कि स्टेशन पर आतंकवादी आ गए हैं। सीसीटीवी कैमरे में टिकट खिड़की पर दो संदिग्ध दिख भी गए। इस पर सीओ सदर त्रिपुरारी पांडेय को फोन किया गया। फोन मिलते ही दो मिनट के भीतर त्रिपुरारी पांडेय के नेतृत्व में मुगलसराय कोतवाली पुलिस, रेलवे पुलिस चौकी, अलीनगर पुलिस चौकी, अलीनगर पुलिस, स्वाट टीम, फायर ब्रिगेड की टीम शस्त्रों से लैस होकर स्टेशन पर पहुंच गई। आनन फानन में चार टीमों का गठन किया गया और पूरे स्टेशन परिसर को घेर लिया गया। मुगलसराय कोतवाल अतुल नरायन सिंह प्लेटफार्म पर हाथ में पिस्टल लेे संदिग्ध का पीछा करने लगे। सीओ त्रिपुरारी पांडेय सुरक्षा जैकेट पहन कर टिकट खिड़की पर पहुंच कर संदिग्ध को दबोच लिया। जीआरपी इंस्पेक्टर आरके सिंह दल बल के साथ उसे पकड़ कर जीआरपी कोतवाली ले गए। इसके बाद पुलिस टीम ने राहत की सांस ली। बाद में सीओ त्रिपुरारी पांडेय ने पुलिस की इस कार्रवाई से हक्के बक्के यात्रियों को समझा बुझाकर शांत कराया। बताया कि एक संदिग्ध दिखा था उसे पकड़ा गया है। यह सब मॉक ड्रिल का हिस्सा था। इसके बाद यात्री शांत हुए। सीओ ने बताया कि महीने में एक बार किसी स्थान पर हम लोगों को मॉक ड्रिल करना है। इससे अचानक होने वाले हमले अथवा हादसे के लिए पुलिस की तैयारी की परख की जानी है। इस दौरान आरपीएफ के उपनिरीक्षक राजीव सिंह, एके सिंह आदि पूरी टीम के साथ लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed