फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   ट्रेन की चपेट में आने से रेलकर्मी की मौत

ट्रेन की चपेट में आने से रेलकर्मी की मौत

Tue, 15 Jan 2019 01:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jan 2019 01:10 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आने से रेलकर्मी की मौत
पीडीडीयू नगर। अलीनगर थाना अंतर्गत सरेसर गांव के समीप सोमवार को सुबह पीडीडीयू जंक्शन-गया रेल रूट पर ईएमयू की चपेट में आने से काम कर रहे ट्रैक मैन दशरथ (59) पुत्र जोखन की मौत हो गई। हादसे की जानकारी पाकर जुटे रेलकर्मी प्रदर्शन करने लगे। वे अधिकारियों की मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए। इस बीच कर्मचारियों ने अप लाइन पर आ रही हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस को रोक दिया। वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी व मंडलीय अभियंता पहुंचे और कर्मचारियों को समझा-बुझाकर शांत कराया। करीब दो घंटे बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई। वहीं, अलीनगर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के गोहदा गांव निवासी दशरथ पूर्व मध्य रेलवे, मुगलसराय मंडल में ट्रैक मैन पद पर कार्यरत के। सोमवार को वह केबिन के पोल संख्या 671/45 और 671/47 के बीच ट्रैक मेंटिनेंस का काम कर रहे थे। इसी बीच गया की ओर जा रही ईएमयू की चपेट में दशरथ आ गए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर साथी कर्मचारी और रेल यूनियनों के पदाधिकारी मौके पर पहुंचकर अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग करने लगे। इसी दौरान रेलकर्मियों ने पीडीडीयू जंक्शन की ओर आ रही अप 12307 हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस को रोक दिया। सूचना पाकर अलीनगर पुलिस पहुंची लेकिन रेलकर्मियों ने शव नहीं उठाने दिया। इसी दौरान दशरथ की पत्नी शकुंतला, चारों बेटे हरिनाथ, प्रेम प्रकाश, वकील और अजय भी पहुंच गए। वहीं, ट्रेन रोके जाने से रेलवे लाइन ब्लाक हो गई और मटकुट्टा गेट पर मालगाड़ी को रोकना पड़ा। साथ ही रेलवे फाटक बंद रहा और अलीनगर-सकलडीहा रोड पर जाम लग गया। करीब दो घंटे बाद मौके पर वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी अजीत कुमार व मंडलीय अभियंता (थर्ड) राम कुमार मौके पर पहुंचे और एक माह के भीतर कागजी कार्रवाई पूरी कर सभी देयों का भुगतान करने का आश्वासन दिया तब रेलकर्मी शांत हुए और ट्रेन को आगे जाने दिया। वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना की जांच की जाएगी और मृत कर्मी के परिवार वालों को उचित मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed