फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   दिनदहाड़े बदमाश ने शिक्षक का मोबाईल छीना

दिनदहाड़े बदमाश ने शिक्षक का मोबाईल छीना

Thu, 26 Jul 2018 01:04 AM IST
Updated Thu, 26 Jul 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
दिनदहाड़े बदमाश ने शिक्षक का मोबाईल छीना
पुलिस की मौजूदगी को चुनौती देते हुए बुधवार को दिनदहाड़े मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रेलवे स्टेशन वीआईपी गेट स्थित पुलिस पिकेट के पास से बदमाश ने शिक्षक का मोबाइल छीन कर फरार हो गया। घटना के दौरान वहां से गुजर रही पैंथर ने बदमाश का पीछा कर लिया और उसे कुछ दूरी पर जाकर पकड़ लिया। हालांकि शिक्षक को ट्रेन पकड़कर दिल्ली जाना था, इसके चलते वह अपने साथी के फोन से पुलिस को सूचना देकर वहां से चला गया। इसके बाद पुलिस बदमाश को पकड़कर कोतवाली ले गई।
विज्ञापन

कैैैथापुर निवासी पेशे से निजी विद्यालय के शिक्षक विंध्य श्रीवास्तव ट्रेन पकड़ने के लिए बुधवार की शाम लगभग पांच बजे कोतवाली अंतर्गत रेलवे स्टेशन के पास पहुंचे। इसके बाद वह जीटी रोड किनारे खड़ा होकर अपने मोबाइल से वार्ता कर रहे थे कि एक युवक आया और उनका मोबाइल छीनकर भाग निकला। घटना के बाद बदमाश को पकड़ने के लिए चिल्लाने लगे। इस दौरान वहां से गुजर रहे पैंथर की निगाह भाग रहे युवक पर पड़ी तो उन्होंने उसका पीछा कर लिया। कुछ दूरी पर जाकर पुलिस ने बदमाश को पकड़ लिया और कोतवाली ले गए। उधर दूसरी तरफ ट्रेन के प्लेटफार्म पर आने की सूचना पर शिक्षक मोबाइल से घटना के बाबत पुलिस को सूचना देने के लिए ट्रेन पकड़ने के लिए रवाना हो गए। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बदमाश को पकड़ लिया गया है। पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed