{"_id":"5ab5569d4f1c1b53408b4998","slug":"171521833629-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभियान में 21 ओवरोड ट्रक सीज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अभियान में 21 ओवरोड ट्रक सीज
Updated Sat, 24 Mar 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली। उप संभागीय परिवहन विभाग की टीम ने शुक्रवार को हाईवे पर विशेष अभियान चलाते हुए 21 ओवरलोड ट्रकों को सीज कर दिया। इन वाहनों से सात लाख रुपये की राजस्व वसूली भी की जाएगी। विभाग की कार्यवाही से ओवरलोड वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति रही।
एआरटीओ प्रवर्तन दल प्रथम विजय प्रकाश सिंह, द्वितीय आरके सरोज के नेतृत्व में परिवहन विभाग की टीम ने सिंहीताली से लेकर नौबतपुर तक ओवरलोड वाहनों की धर पकड़ की। इस दौरान मार्बल और लोहा लदे पांच ट्रकों को सीज किया गया जिसमें 40 से 45 टन ओवरलोड था। वहीं बालू और गिट्टी लदे 16 वाहन भी सीज किए गए। एआरटीओ विजय प्रकाश सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश पर विभाग की टीम लगातार अभियान चला रही है। कर्मचारियों की कमी से अभियान में कुछ समस्या जरूर आ रही है। लेकिन पूरी मुस्तैदी के ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। बताया कि आगे भी विशेष अभियान चलाकर कार्यवाही की योजना बनाई जा रही है।