फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   मिलावटी शराब को लेकर ग्राहकों और सेल्समैनों में मारपीट

मिलावटी शराब को लेकर ग्राहकों और सेल्समैनों में मारपीट

Wed, 28 Feb 2018 01:04 AM IST
Updated Wed, 28 Feb 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
मिलावटी शराब को लेकर ग्राहकों और सेल्समैनों में मारपीट
चकिया। नगर के गांधी पार्क के पास धर्मशाला की गली में स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान से मिलावटी शराब बेचने को लेकर सोमवार की देर रात ग्राहकों एवं सेल्समैनों में जमकर मारपीट हुई। जिसमें पांच ग्राहक घायल हो गए तथा सेल्समैनों को भी चोटे आई। घायलों का ईलाज जिला संयुक्त चिकित्सालय में किया गया। ग्राहक रवि सोनकर की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने तीन सेल्समैन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उन्हे जेल भेज दिया।
विज्ञापन

अंग्रेजी शराब की दुकान से लगातार मिलावटी शराब बेचे जाने की शिकायत पहले से ही हो रही थी। सोमवार की देर रात शराब के दुकान से ग्राहकों को मिलावटी शराब देने पर वें आक्रोशित हो गए। ग्राहको ने सेल्समैन से इसकी शिकायत करते हुए शराब वापस करने की मांग की। सेल्समैनों द्वारा बेची गई शराब वापस करने से इंकार करने पर दोनो पक्षों में कहासूनी के बाद मारपीट आरंभ हो गई। जिसमें ग्राहक रवि सोनकर(25) तथा भुपेंद्र जायसवाल(35) को सेल्समैनों ने मारपीट कर घायल कर दिया। इस दौरान बीच बचाव कर रहे सभासद पति उमेष शर्मा(26), पूर्व सभासद कल्लू चौहान(40) तथा संजय चौहान(27) भी घायल हो गए। वही सेल्समैनों ने अपने को दुकान के अंदर से बंद कर लिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दुकान के छत पर सीढ़ी लगाकर दुकान सेल्समैन आशु, धमेंद्र तथा सहायक पप्पू कुशवाहा को गिरफ्तार कर कोतवाली ले आए। रवि सोनकर की तहरीर पर तीनों सेल्समैनों के विरुद्ध मुदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed