{"_id":"5c8aa404bdec22144e5c2311","slug":"161552589828-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत, कार चालक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत, कार चालक घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बबुरी। धरौली-बबुरी मार्ग पर बबुरी राइस मिल के पास गुरुवार को दोपहर बाद एक कार चालक ने एक साइकिल सवार को टक्कर मार दी। तेज टक्कर के चलते साइकिल सवार सड़क किनारे गहरे खाई में गिर पड़ा जिससे उसकी मौत हो गई। घटना में कार चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी होते ही परिवार चीख-पुकार मच गई।
जरखोर गांव निवासी वंश नारायण वियार (47) साइकिल से बबुरी किसी काम से आया था। वह बबुरी बाजार से अपने घर लौट रहा था। इस दौरान वह राइस मिल से आगे बढ़ा ही था कि बबुरी की ओर से जा रही कार से साइकिल सवार को तेज टक्कर हो गई। कार में फंसकर साइकिल सवार 50 मीटर तक घसीटता रहा और इसके बाद खाई में जा गिरा। जिससे साइकिल सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही बबुरी पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घटना की जानकारी होने के बाद वंश नारायण के घर में कोहराम मच गया। उसका छह साल का एक बेटा है। सीओ कुंवर प्रभात सिंह ने बताया कि अभी मृतक के परिवार की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिली तो उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं घटना में कार चालक बंटी सिंह को चोटें आई हैैं। घर वाले कार चालक को निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया है।