{"_id":"5c855d7dbdec2214305bbf44","slug":"161552244093-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देशी शराब और आभूषण की दुकान से हजारों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
देशी शराब और आभूषण की दुकान से हजारों की चोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा।हौसला बुलंद चोरों ने शनिवार की रात कोतवाली क्षेत्र के धनउर गांव में देशी शराब और बथावर गांव में आभूषण की दुकान को निशाना बनाया। चोर दुकानों का ताला तोड़कर 50 हजार से अधिक का सामान लेकर फरार हो गए। रविवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर दुकानदारों में हड़कंप मच गया। भुक्तभोगी दुकानदारों ने पुलिस को चोरी की सूचना दे दी है।
धनउर गांव निवासी योगेंद्र की गांव में ही देशी शराब की दुकान है। दुकान का सेल्समैन शमशेर शनिवार की रात 10 बजे दुकान बंद कर घर चला गया। रात के किसी समय चोर दुकान से करीब 53 हजार रुपये की 18 पेटी देशी शराब व गल्ले में रखी करीब तीन हजार नगदी लेकर फरार हो गए। वहीं मुगलसराय के हनुमानपुर, लाट नंबर दो निवासी लक्ष्मी सेठ की बथावर गांव में सोने चांदी की दुकान है। चोर शनिवार की रात दुकान का शटर तोड़कर उसमें रखी तिजोरी उठाकर खेत में ले गए। ग्रामीणों के ललकारने पर चोर तिजोरी छोड़कर भाग निकले। एक ही रात में दो स्थान पर चोरी की घटना से दुकानदारों में खलबली मच गई है। सीओ प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि चोरी की सूचना पर पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गई है। शीघ्र ही मामलों का खुलासा कर दिया जाएगा।