फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   रेलकर्मी से रुपये छीनने वाले बदमाशों के करीब पहुंची पुलिस

रेलकर्मी से रुपये छीनने वाले बदमाशों के करीब पहुंची पुलिस

Tue, 05 Mar 2019 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
रेलकर्मी से रुपये छीनने वाले बदमाशों के करीब पहुंची पुलिस

विज्ञापन
चंदौली। रेलकर्मी से आठ लाख की छिनैती के मामले में क्राइम ब्रांच को अहम जानकारी मिली है। पुलिस सूत्रों के अनुसार छिनैती की घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों का तार बिहार, और मिर्जापुर से जुड़े है। जो कई जनपदों में छिनैती की घटनाओं को अंजाम दे चुके है।

पीडीयूनगर में रैलवे में तैनात बिहार निवासी शिवशंकर सिंह से गुरुवार को नगर के एसबीआई बैंक के पास से आठ लाख छिने गए थे। वह जमीन खरीदने के लिए बैंक से रुपये निकाल कर घर जाने की तैयारी में थे। इसी दौरान बदमाशों ने दिनदहाड़े घटना को अंजाम दे दिया। घटना के खुलासे और बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की पांच टीमें बनाई है। बैंक से मिले सीसी टीवी फुटेज को आधार मानकर पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार तीन संदिग्ध लोगों से पूछताछ चल रही है। पूछताछ के दौरान कुछ अहम सुराग भी मिले हैं। जिसमें यह भी सामने आया है कि घटना को अंजाम देने में चार से अधिक लोग शामिल है, जो इससे पहले कई अन्य जनपदों में बैंक छिनैती की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। दावा किया जा रहा है कि एक दिन के अंदर सभी बदमाश गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। सीओ सदर त्रिपुरारी पांडेय का कहना है कि पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस बदमाशों के करीब पहुंच चुकी है। जो कई जनपदों में छिनैती की घटनाएं कर चुके है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। , ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed