फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   अलग -अलग स्थानों पर ट्रेन से कटकर तीन की मौत

अलग -अलग स्थानों पर ट्रेन से कटकर तीन की मौत

Fri, 14 Dec 2018 12:27 AM IST
Updated Fri, 14 Dec 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
अलग -अलग स्थानों पर ट्रेन से कटकर तीन की मौत

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जिले में अलग अलग स्थानों पर ट्रेेनों से कटकर तीन लोगों की मौत हो गई। जलीलपुर में मृत युवक की पहचान नहीं हो पाई जबकि सैयदराजा रेलवे स्टेशन और नई बाजार में मृत व्यक्ति की पहचान हो गई। तीनों शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

पड़ाव संवाददाता के अनुसार पीडीडीयू जंक्शन वाराणसी रेल रूट पर जलीलपुर गांव के समीप गुरुवार की शाम किसी ट्रेन की चपेट में आने से 27 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक ने नीले रंग की पैंट और नीला टीशर्ट पहने था। युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सैयदराजा संवाददाता के अनुसार स्थानीय रेलवे स्टेशन के डाउन लाइन पर प्लेटफार्म दो के समीप गुरुवार की शाम साढ़े तीन बजे अमृतसर टाटा एक्सप्रेस की चपेट में आने से पीडब्लूडी वाराणसी में कार्यरत कर्मी अमरनाथ पांडेय (53) निवासी कंदवा थाना के रेऊसा की मौत हो गई। अमरनाथ घर से अनाज की बोरी लेकर ट्रेन पकड़ने के लिए सैयदराजा आए थे और प्लेटफार्म संख्या दो के साइड ट्रैक के किनारे से प्लेटफार्म नंबर पर तीन पर जा रहा था कि इसी दौरान ट्रेन आ गई और वह चपेट में आ गया। नईबाजार संवाददाता के अनुसार तुलसी आश्रम रेलवे स्टेशन के समीप किसी ट्रेन से गिरकर युवक की मौत हो गई। लोगों की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के पास मिले आधार कार्ड के आधार पर युवक की पहचान सतेन्द्र सिंह (31) निवासी सगहरी जिला मुजफ्फपुर बिहार के रूप में हुई। उसके जेब से वाराणसी पटना का जनरल टिकट मिला है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed