{"_id":"5bf06599bdec220a7e0f8c7b","slug":"161542481305-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुलूस निकालने वाले आयोजक को भेजा जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जुलूस निकालने वाले आयोजक को भेजा जेल
Updated Sun, 18 Nov 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के तेनवुट गांव में शुक्रवार को शोभायात्रा के दौरान भड़के हाथी ने बैंड बजा रहे वृद्ध को घायल कर दिया था। इलाज के दौरान वृद्ध की मौत हो गई थी। घटना के बाद नींद से जागी पुलिस ने शनिवार को आयोजक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
तेनुवट गांव निवासी आयोजक दीपचंद राम ने शुक्रवार को गांव में मां कामाख्या देवी की मूर्ति स्थापना को लेकर जुलूस निकाला था। जुलूस में आगे चल रहा हाथी अचानक बेकाबू हो गया। उसने बैंड बजा रहे पीडीडीयू नगर के हृदयपुर गांव निवासी श्यामलाल को घायल कर दिया। इसके बाद करीब एक घंटे तक अफरा तफरी का माहौल बना रहा। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान वृद्ध की मौत हो गई। घटना को लेकर पुलिस के उच्चाधिकारियों के निर्देश पर शनिवार को सुबह आयोजक को गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं में जेल भेज दिया। सीओ त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि आयोजक ने जुलूस निकालने की परमिशन नहीं ली थी। उन्होंने कहा कि महावत और हाथी के मालिक के भी खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन